जापान में छुट्टियां मना रही हैं नव्या नवेली नंदा, नांव में बैठ व्यंजनों का मजा लेती आई नजर

नव्या एक्टर सिद्धार्थ चतुर्वेदी को डेट कर रही है। हालांकि दोनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

Update: 2022-06-13 05:44 GMT

एक्टर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों जापान में छुट्टियां मना रही है। इसके साथ नव्या सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। नव्या ने वेकेशन से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।



तस्वीरों में नव्या किमोनो-स्टाइल टॉप और डेनिम जींस पहने नजर आ रही है। इसके साथ नव्या ने जापानी टोपी पहनी हुई है। जापानी लुक में नव्या काफी जच रही है।
नव्या नदी के बीच नांव में बैठ जापानी व्यंजनों का मजा लेती हुई दिखाई दे रही है। नव्या ने कुछ तस्वीरों में जापान का कुदरती नजारा भी दिखाया है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें कुछ दिनों से नव्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरें हैं कि नव्या एक्टर सिद्धार्थ चतुर्वेदी को डेट कर रही है। हालांकि दोनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

Tags:    

Similar News