भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला (Namrata Malla) इस वक्त दुबई में हैं और सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरों जमकर धमाल भी मचा रही हैं। नम्रता ने इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड फोटोशूट की झलक दिखाई है जो कि अब तेजी से वायरल भी हो रही है। 

सामने आई तस्वीरों में नम्रता मल्ला Yatch पर बड़ी ही खूबसूरती से पोज रही हैं। हर एक तस्वीर में उनकी अदाएं देखते ही बन रही है।
नए फोटोशूट में नम्रता मल्ला नीले रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। नम्रता से नीले रंग के स्टोल का इस्तेमाल करके खूबसूरत बंडाना भी बना लिया है, जिससे उनके बोल्ड लुक में चार चांद लग गए हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नम्रता मल्ला ने कैप्शन में लिखा है, 'यादों के साथ मरो ना कि सपनों के साथ...।' बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वक्त नम्रता मल्ला की तस्वीरें छाई हुई हैं।
दो घूंट गाने से सुर्खियां बटोरने वाली नम्रता मल्ला आए दिन अपने बोल्ड फोटोशूट से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर वह अपने डांस वीडियो भी शेयर करती हैं। 
नम्रता का बोल्ड अंदाज देखकर फैन्स उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। लोग उनके किलर लुक पर लगातार कॉमेंट्स कर रहे हैं। 
एक्ट्रेस की तस्वीरों को देखकर तो कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि देखकर लगता ही नहीं है कि नम्रता भोजपुरी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। बता दें कि नम्रता अपने डांस नम्बर के लिए जानी जाती हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि नम्रता खुद का डांसिंग स्कूल भी चलाती हैं। 
Tags: