टीवी इंडस्ट्री की फेमस नागिन एक्ट्रेस सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और हमेशा ही अपनी फोटो वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है. सुरभि अपने ग्लैमर और सिजलिंग लुक से इंटरनेट पर खूब छाई रहती है. सोशल मीडिया पर पर सुरभि के बोल्ड से लेकर बिकनी लुक देखने को मिलते हैं.

वैसे तो सुरभि का हर अवताैर फैंस को काफी पसंद आता है और शेयर करते ने बाद से ही उनकी फोटो तेजी से वायरल होने लगती है. लेकिन खास बात यह है कि इस बार सुरभि की फोटो से ज्यादा उनका मजोदार कैप्शन वायरल हो रहा है. उनका ये कैप्शन पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. लोग उनके कैप्शन पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

सुरभि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो फोटो शेयर की है उसमें वह रेड कलर के हाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही है. इस आउटफिट में वह बेहद बोल्ड लग रही है. लेकिन सुरभि ने जहां अपनी फोटोशूट कराई है उसका लोकेशन बेहद असीब है. उनके बैकग्राउंड में चारों ओर सामने बिखती पड़ी नजर आ रही है. टूटे फूटे फर्नीचर और पोस्टर्स देखे जा सकते है. इस फोटो को शेयर करते हुए सुरभि ने कैप्शन में लिखा है- 'आज खिचड़ी बनाऊ या पुलाव'.
सुरभि टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से की थी. इसके बाद वह सीरियल इश्कबाज में नजर आई. इस शो से उन्हें काफी फेम हासिल हुई. इसके अलावा वह कुबूल है, दिल बोले ऑबेरॉय और संजीवनी जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी है. इन दिनों वह पॉपुलर शो नागिन 5 में नजर आ रही है.

Tags: