Khatron Ke Khiladi 12 पर बोले मुनव्वर फारूकी, जाने से पहले रिवील किया अपना डर

म्यूजिक वीडियो के बारे में बताया। यह गाना 3 जून को रिलीज किया जाएगा।

Update: 2022-05-28 06:26 GMT

रियलिटी शो 'लॉकअप' के विजेता मुनव्वर फारूकी की किस्मत खुल गई है। मुनव्वर जहां जा रहे हैं पपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। एक रियलिटी शो खत्म होने के बाद अब मुनव्वर रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाडी 12' में हिस्सा लेने वाले हैं। बीते दिनों शो के सभी कंटेस्टेंट मीडिया से रूबरू हुए। सभी ने अपने डर और आगे की योजनाओं के बारे में बताया। मुनव्वर को उनके फैन्स ने लगातार उन्हें ओटीटी पर 'लॉकअप' में देखा है अब इस बार दर्शक उन्हें टीवी पर देखने के लिए तैयार हैं। मुनव्वर शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

फैन्स के बारे में क्या बोले
मुनव्वर का कहना है कि उन्होंने शो में किसी स्टंट को लेकर डर नहीं है बल्कि वह तो दक्षिण अफ्रीका जाने, रोहित शेट्टी से मिलने और शो करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। Lehren से बात करते हुए मुनव्वर ने कहा, 'सबसे खास वजह है कि दर्शक देख पाएंगे। उन लोगों को आदत लग गई है 24 घंटे देखने की... अभी नहीं दिख पा रहा हूं और यूट्यूब पे इतना कॉन्टेंट नहीं डाल सकता लेकिन अभी इतने हफ्तों तक वो लोग मुझे टीवी पे देख पाएंगे। मैं बहुत एक्साइटेड हूं।'
क्या होगा सबसे मुश्किल
'खतरों के खिलाड़ी' के स्टंट ऊंचाई, पानी और जानवरों के इर्द-गिर्द होते हैं। मुनव्वर ने बताया कि उन्हें तैरना नहीं आता है। उनका डर ऐसे टास्क को लेकर है जो पानी में होगा। यह उनके लिए मुश्किलों भरा होने वाला है।
गर्लफ्रेंड के साथ म्यूजिक वीडियो
बता दें कि मुनव्वर फारूकी जल्द ही गर्लफ्रेंड नाजिला के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। 'लॉकअप' के बाद मुनव्वर और उनकी गर्लफ्रेंड लाइमलाइट में हैं। स्टैंड अप कॉमेडियन ने एक पोस्टर शेयर कर अपने म्यूजिक वीडियो के बारे में बताया। यह गाना 3 जून को रिलीज किया जाएगा।

Tags:    

Similar News