Indian Idol 13 : टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' (Indian Idol 13) को जल्द ही 5 महीने पूरे होने वाले हैं। ये शो बीते पांच महीने से लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। 10 सिंतबर, 2022 को शुरू हुए शो से अब तक एक से बढ़कर एक सिंगिंग परफॉर्मेंस देखने को मिल चुकी है। वहीं, 'इंडियन आइडल 13' को अब तक टॉप 8 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं। जहां शो के जज कंटेस्टेंट की गायकी से प्रभावित होते हैं, वहीं शो पर आने वाले गेस्ट जज भी सिंगिंग टैलेंट देखकर हैरान रह जाते हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में वेटरन स्टार्स धमेंद्र और मुमताज पहुंचे थे। दोनों स्टार्स ने कंटेस्टेंट की जमकर तारीफ की। मुमताज तो एक कंटेस्टेंट की गायकी से इतना खुश हुईं कि एक लाख रुपये तक दे दिए। 
इंडियन आइडल 13 पर पहुंचे मुमताज और धर्मेंद्र
'इंडियन आइडल 13' के रविवार के एपिसोड में दिखाया गया है कि वेटरन स्टार्स धमेंद्र और मुमताज शो के स्टेज पर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपनी फिल्म करियर के दौरान के किस्सों को साझा किया। वहीं, मुमताज ने कंटेस्टेंट के साथ डांस किया और धर्मेंद्र के साथ भी डांस किया। इस तरह से मुमताज और धर्मेंद्र ने 'इंडियन आइडल 13' में समां बांध दिया। मुमताज ने शो की कंटेस्टेंट देवोष्मिता रॉय को 1 लाख रुपये दिए।
मुमताज ने जब देवोष्मिता रॉय और उनके माता-पिता को 1 लाख रुपये दिए तो उन्होंने लेने से मना करने लगते हैं तो मुमताज ने उनसे कहा, 'जब हम बड़े-बड़े आर्टिस्ट का शो देखने के लिए जाते हैं तो टिकट खरीदते हैं। ये बच्ची फ्री में ही इतना अच्छा परफॉरमेंस दे रही है, तो इसकी कला के लिए यह एक गिफ्ट बनता है। इसलिए मैंने सोचा वहां टिकट नहीं तो यहां पर टिकट ले लिया। आप लोग ज्यादा सोचिएगा मत।' इसके बाद देवोष्मिता रॉय पैसे ले लेती हैं। Also Read - Indian Idol 13 : ऋषि सिंह की आवाज की कायल हुईं पूनम सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी ने कंटेस्टेंट से की ये डिमांड

Tags: