Mumbai मुंबई : रणबीर कपूर उनकी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर हाल ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग क्रूज पार्टी Pre-wedding cruise partyमें शामिल होने के लिए इटली गए थे। अब वे मुंबई लौट आए हैं। पैपराजी ने उन्हें प्राईवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, जहां राहा ने पूरी महफिल लूट ली। राहा बार-बार पापा के गाल पर किस करती और हंसती हुई नजर आईं। बेटी को देख आलिया भी मुस्कुराती दिखीं। अपने माता-पिता के साथ हंसती-खिलखिलाती क्यूट राहा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रणबीर, राहा को गोद में लिए हुए हैं। दूसरी ओर, राहा बार-बार डैडी के गाल पर किस कर रही हैं। इसके अलावा राहा पैपराजी को देखकर मुस्कुरा दीं। फैंस राहा की हरकतों को देख काफी खुश हो रहे हैं। राहा की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं। इससे पहले राहा की अनंत-राधिका की पार्टी से एक फोटो सामने आई थी, जिसमें वह आलिया की गोद में आइसक्रीम का मजा ले रही थीं। उल्लेखनीय है कि आलिया-रणबीर ने पिछले साल क्रिसमस पर पहली बार राहा का चेहरा दिखाया था।
राहा को देख फैंस उनकी तुलना उनके पड़दादा दिवंगत राज कपूर और बुआ करिश्मा कपूर से कर रहे थे। राहा को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। रणबीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे इन दिनों 'रामायण' की शूटिंग में बिजी हैं। वे ‘एनिमल’ के सीक्वल 'एनिमल पार्क' में डबल रोल में दिखाई देंगे। आलिया जल्द ही 'जिगरा' में नजर आएंगी। उनके साथ वेदांग रैना हैं