नई दिल्ली: टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. उन्होंने काफी कम वक्त में एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक खास जगह बना ली है. दर्शकों के बीच भी उनके हर अंदाज को खूब प्यार हासिल हो रहा है. ऐसे में एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए भी अपने चाहने वालों के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं.

मृणाल ने शेयर किया बोल्ड लुक
अक्सर इंस्टाग्राम पर मृणाल के अलग-अलग अवतार देखने को मिलते रहते हैं. अब फिर से एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट फोटोशूट की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है, इसमें उन्हें बेज कलर के स्टाइलिश डीपनेक टॉप में देखा जा रहा है. उन्होंने इसके साथ चेक वाला लाइट ब्राउन कलर का ट्राउजर पहना है. इस लुक में एक्ट्रेस काफी बोल्ड दिख रही हैं.
फैंस हुए मृणाल की अदाओं पर फिदा
मृणाल ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड मेकअप किया है और बालों को ओपन रखा है. इस लुक में फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं. कुछ ही देर में मृणाल की इन फोटोज पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं
एक्ट्रेस ने भी इस लुक में अलग-अलग अदाएं दिखाए हुए कई पोज दिए हैं. बता दें कि इसी लुक में उन्होंने हाल में अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया था.
इन फिल्मों में दिखेंगी मृणाल
मृणाल के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो शुक्रवार को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जर्सी' रिलीज हुई है. इसके अलावा वह उन्हें जल्द ही फिल्म 'आंख मिचोली', 'पीप्पा' और साउथ फिल्म 'थड़ाम' के हिन्दी रीमेक में भी देखा जाने वाला है. मृणाल के फैंस उन्हें हमेशा ही पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित रहते हैं.


Tags: