नई दिल्ली: छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) पिछले कुछ वक्त से लगभग हर दिन किसी न किसी कारण चर्चा में रहने लगी हैं. खासतौर पर मौनी के लुक्स लोगों का ध्यान उनकी ओर खींचते रहते हैं. ऐसे में एक्ट्रेस खुद भी फैंस के साथ अपने फोटोशूट्स की झलक शेयर करती रहती हैं.

मौनी ने शेयर किया नया लुक
अब फिर से मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में एक्ट्रेस को ग्रे शेड की ब्रालेट और रिवीलिंग लूज पैंट्स पहने देखा जा रहा है. इसके साथ उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर के स्पोर्ट्स शूज कैरी किए हैं. मौना यहां एक स्टूल पर बैठकर कैमरे में देखते हुए पोज दे रही हैं. इस फोटो में मौनी के चेहरे पर एक सुकून सा दिख रहा है.
काफी ग्लैमरस दिख रही हैं मौनी
मौनी ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए स्मोकी आई लुक के साथ न्यूड मेकअप किया है. इसके साथ उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा हुआ है. इस लुक में मौनी काफी ग्लैमरस दिख रही हैं.
अब फैंस के बीच भी उनके इस अवतार को काफी पसंद किया जा रहा है. कुछ ही देर में मौनी की इस फोटो पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, फैंस के साथ मशहूर हस्तियों ने भी कमेंट्स करते हुए उनकी तारीफ की है.
इन प्रोजेक्ट्स के कारण चर्चा में हैं मौनी
मौनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों उन्हें डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' में देखा जा रहा है. इस शो में एक्ट्रेस जज की कुर्सी संभालती दिख रही हैं. इसके अलावा काफी समय से वह अयान मुखर्जी की अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर भी चर्चा में हैं. इसके बाद वह सिंहली फिल्म 'माया जाला' में भी दिखेंगी. इस फिल्म से वह सिंहला इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं.
Tags: