शादी से चंद घंटे पहले मौनी रॉय ने अपने होने वाले पति के साथ शेयर की खास तस्वीर

मौनी रॉय और सूरज नांबियार लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया।

Update: 2022-01-27 03:12 GMT

टीवी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह दुबई बेस्ड बिजनेसमैन अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी करने वाली हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अपनी शादी के लिए गोवा को चुना है। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीर शेयर की है।

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शादी से चंद घंटे पहले मौनी रॉय ने अपने होने वाले पति सूरज नांबियार के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खास तस्वीर शेयर की है। यह इनकी रोमांटिक तस्वीर है। तस्वीर में मौनी रॉय सूरज नांबियार को गले लाती हुई दिखाई दे रही हैं।


वहीं सूरज ने भी अभिनेत्रियों को हंसते हुए गले लगाया हुआ है। तस्वीर में मौनी रॉय और सूरज नांबियार काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते मौनी रॉय ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'सब कुछ, ॐ नमः शिवायः।' सोशल मीडिया पर मौनी रॉय और सूरज नांबियार की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस और करीबी उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर मौनी रॉय और सूरज नांबियार को बधाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि गोवा में मौनी रॉय के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। मौनी रॉय की हल्दी सेरेमनी हो चुकी है, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार 27 जनवरी को गोवा के बीच के पास शादी के बंधन में बंधेंगे। रिपोर्ट्स की माने तो कोरोना को ध्यान में रखते हुए इनकी शादी में सिर्फ 100 गेस्ट ही शामिल होंगे।
अपने सभी गेस्ट का ध्यान सूरज और मौनी खास तौर पर रख रहे हैं। मौनी की शादी के वेन्यू को सफेद फूलों से सजाया गया है। आपको बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। जिसके बाद दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था। मौनी रॉय और सूरज नांबियार लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया।

Tags:    

Similar News

-->