नई दिल्ली: टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय (Mouni Roy) सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से शादी करने के बाद मुंबई लौट आई हैं. शादी के बाद मौनी को पति सूरज के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार देखा गया. इस खास मौके पर मौनी हाथ जोड़कर मीडिया का अभिनंदन करते नजर आईं.

पहनी सुर्ख लाल रंग की साड़ी
इस खास मौके पर मौनी रॉय ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी हुई हैं. बड़े-बड़े झुमके, हाथ में मेहंदी और मांग में सिंदूर उनके लुक में चार चांद लगा रहा है. वहीं सूरज सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए दिखे. तस्वीरों में सूरज ब्लैक कलर के गॉगल्स लगाए हुए हैं जो कि उनके लुक पर काफी सूट कर रहा है.
लगीं बेहद खुश
इस वीडियो में मौनी रॉय बेहद खुश नजर आ रही हैं. मीडिया को देखते ही एक्ट्रेस ने पति के साथ जमकर पोज दिए. इसके साथ ही दोनों बेहद खुश नजर आए.
दो रीति-रिवाजों से की शादी
मौनी ने बंगाली और साउथ इंडियन स्टाइल दोनों तरह के रीति-रिवाजों से शादी की. इस शादी में परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए.
इस जगह लिखवाया पति का नाम
मौनी ने हाल ही में मेहंदी की तीन तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में मौनी के हाथ में मेहंदी लगी हुई नजर आईं. वहीं एक तस्वीर में मौनी का हाथ कैमरे की तरफ है. जिसमें मौनी के हाथ में पति सूरज नांबियार के अंग्रेजी के दो लेटर SN लिखवाया था.
Tags: