बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर आए दिन फैन्स के लिए कुछ ना कुछ नया लेकर जरूर आती हैं, जिसका फैन्स भी बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक बार फिर मौनी रॉय ने अपने सादगी भरे अंदाज से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरी हैं, तो आइए आपको दिखाते हैं उनकी ये तस्वीरें। 

इन तस्वीरों में मौनी रॉय बालकनी में बैठ एक बुक पढ़ते हुए और पुरानी तस्वीरों को निहारती हुई नजर आ रहीं हैं। 


फोटोज़ में मौनी रॉय एक शोल्डर स्ट्रेप वाली पीच कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं, जिन पर फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।
इन तस्वीरों में मौनी रॉय बिना मेकअप के नजर आ रहीं हैं और उन्होंने अपने सुनहरे-लम्बे बालों को खुला छोड़ा है। 
सोशल मीडिया पर मौनी रॉय के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी इन तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।
Tags: