नई दिल्ली: टीवी के बाद बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय का परचम लहराने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) पिछले कुछ समय से लगातार लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई हैं. इन दिनों वह अपनी शादी की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुआ हैं. नागिन फेम मौनी ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ सात फेरे लिए है.

कश्मीर में हनीमून एन्जॉय कर रही हैं मौनी
अब मौनी कश्मीर में सूरज के साथ अपने हनीमून को एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस अपने पति के साथ जन्नत की सैर पर निकल चुकी हैं. अभी उनकी शादी की तस्वीरों का तांता खत्म नहीं हुआ था कि एक्ट्रेस की हनीमून की झलकियों सामने आने लगीं. कश्मीर में अपने खुशनुमा पलों को वह फैंस के साथ लगातार साझा कर रही हैं.
मौनी पर फिर चढ़ा हॉटनेस का खुमार
कुछ देर पहले ही मौनी ने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद लोगों के पसीने छूट गए हैं. सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी ब्लैक कलर की कट-आउट मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं. यहां वह वाकई काफी ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं. मौनी की इस मोनोकिनी का बैकलेस लुक है. इस दौरान वह अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं.
मौनी ने दिए एक से बढ़कर एक पोज
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मौनी ने लाइट मकेअप किया हुआ है. यहां उन्होंने बालों को खुला छोड़ा हुआ है. मौनी ने एक साथ अपनी बहुत सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. खास बात ये ही कि मौनी के चेहरे पर एक अलग ही ग्लो देखने को मिल रहा है.
मौनी की तस्वीरों से नजरें हटाना हुआ मुश्किल
मौनी की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं. फैंस के साथ-साथ तमाम सेलेब्स उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. यहां उनके चाहने वाले मौनी की तारीफ कर रहे हैं. लोगों के लिए उनकी कातिलाना अदाओं से नजरें हटाना मुश्किल हो गया है. बता दें कि मौनी और सूरज ने 27 जनवरी को मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की. इस दौरान एक्ट्रेस बेहद अब खूबसूरत दिख रही थीं.
Tags: