ग्लैमरस लुक में छाई मौनी रॉय, दिलकश अंदाज पर अटक गई फैंस की निगाहें

छोटे पर्दे से बड़ा नाम कमाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने ग्लैमरस लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है

Update: 2022-04-01 10:22 GMT

मुंबई। छोटे पर्दे से बड़ा नाम कमाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने ग्लैमरस लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मिडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। बीते दिनों शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से तहलका मचा देती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ पिक्चर्स शेयर की हैं जिनसे फैन्स की निगाहें हट नहीं रही है।

आपको बता दें कि मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। हालांकि उनको असली पहचान टेलीविजन शो 'नागिन' (Naagin) से मिली थी। इस शो ने रातों रात एक्ट्रेस को एक बड़ा स्टार बना दिया था। आपको बता दें कि सीरियल नागिन से मौनी रॉय की किस्मत चमक उठी। इसके बाद एक्ट्रेस को बॉलीवुड में भी ब्रेक मिला। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'गोल्ड' (Gold) से मौनी रॉय ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें एक्ट्रेस बेहद स्टन्निंग लग रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का ऑउटफिट पहना है और वो किसी डांस की तैयारी में जुटी हुई हैं। इस ड्रेस में मौनी रॉय अपना कर्वी फिगर बखूबी फ्लॉन्ट कर रही हैं। मौनी रॉय का यह जादू ही कहिए कि कुछ समय पहले शेयर किए गए इस पिक्चर पर अब तक लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।
मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इस समय रेमो डिसूजा और सोनाली बेंद्रे के साथ 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' के सीजन पांच में जज के रूप में नजर आ रही हैं।आपको बता दें कि एक्ट्रेस साल 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देंगी।


Tags:    

Similar News