नई दिल्ली: छोटे पर्दे के बाद बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय का परचम लहराने वालीं मौनी रॉय (Mouni Roy) पिछले कुछ समय से लगातार लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई हैं. वह अपने किसी प्रोजेक्ट के कारण बेशक कम ही चर्चा में रहती हों, लेकिन उनकी स्टाइलिश अदाओं ने हमेशा ही लोगों का खींचा है.

सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं मौनी
मौनी अक्सर अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में रहती हैं, ऐसे में आज वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं. अब फिर से अपने नए फोटोशूट के कारण चर्चा में आ गई हैं. मौनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई है. इन फोटोज में उन्हें ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप और गोल्डन लॉन्ग स्कर्ट पहने देखा जा सकता है.
क्रॉप टॉप पर टिकी नजरें

लोगों की निगाहें मौनी के स्टाइलिश टॉप पर टिकी रह गई हैं. खास बात ये है कि एक्ट्रेस का ये ब्लाउज एक डोरी पर टिकी है. अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए मौनी ने स्मोकी मेकअप किया है. फोटोज में मौनी ने बालों को कर्ल करके खुला छोड़ा है.
मौनी ने बिखेरे जलवे
मौनी ने अपने इस पोस्ट में चार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी बालकनी में अलग-अलग पोज दे रही हैं. हुस्न के जलवे बिखेरती हुई मौनी काफी हसनी लग रही हैं. इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट और खूबसूरत दिख रही हैं. अब मौनी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस उनके इस लुक की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. पोस्ट को अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं.
इस फिल्म में दिखेंगी मौनी
मौनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले ही वह सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं और फिलहाल अपनी शादीशुदा जिंदगी काफी एंजॉय कर रही हैं. वहीं, काफी समय से वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में दिखेंगे.


Tags: