Akshay Kumar के जन्मदिन, एक दिन पहले, मां अरुणा भाटिया का निधन, अभिनेत्रीयो ने जताया शोक

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia Death) का बुधवार सुबह निधन हो गया

Update: 2021-09-08 09:08 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बुधवार की सुबह अक्षय कुमार के लिए बेहद दुख भरी साबित हुई। उनकी मां अरुणा भाटिया का आज सुबह निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए दी। बता दें कि अक्षय की मां अरुणा भाटिया लंबे समय से बीमार थीं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। अरुणा भाटिया के निधन पर सेलेब्स शोक जता रहे हैं और अक्षय कुमार को ढांढस बंधा रहे हैं।

सितारों ने जताया दुख

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने दुख व्यक्त करते हुए रोने वाला और दिल टूटने वाला इमोजी पोस्ट किया। साथ ही मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी अक्षय की मां के निधन पर दुख जाहिर किया। फिटनेस एक्सपर्ट दीक्षा मलिक ने भी अक्षय कुमार को इस मुश्किल घड़ी में मजबूत रहने के लिए कहा। उन्होंने लिखा, 'सर, मजबूत बने रहिए'। उनके अलावा बहुत से फैंस अक्षय कुमार की मां के निधन की खबर सुनकर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

बता दें कि अक्षय कुमार ने भारी मन से पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। वो मेरा अहम हिस्सा थीं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति'।


हाल ही अभिनेता ने मां की तबीयत खराब होने पर फैंस से दुआओं की अपील की थी। उन्होंने कहा था, 'शब्दों से ज्यादा मैं आप सभी के प्यार और दुआओं से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा हूं। आप सभी का शुक्रिया मेरी मां की सेहत के बारे मे पूछने के लिए। मेरे और परिवार के लिए यह मुश्किल घड़ी है। आप सभी की हरेक दुआ मेरे लिए मायने रखती है। मदद के लिए शुक्रिया।'

Full View

अक्षय कुमार को जब अपनी मां के सेहत की जानकारी मिली थी तो वे यूके से अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट आए थे। बता दें कि अक्षय को अपनी मां से बेहद लगाव था। इसलिए ही उन्होंने उनके अस्वस्थ होने पर शूटिंग बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौटने का निर्णय लिया था लेकिन अब उनकी मां इस दुनिया में नहीं रहीं।अक्षय कुमार का गुरुवार को जन्मदिन है लेकिन उनकी मां जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले ही उन्हें छोड़कर चली गईं। अक्षय अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। अक्षय के लिए उनकी मां ही सब कुछ थीं और उनके निधन से वो असहनीय दर्द महसूस कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अरुणा भाटिया की उम्र 77 साल के करीब थी और कुछ साल पहले उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी। अरुणा भाटिया फिल्म प्रोड्यूसर रह चुकी हैं और उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। जिनमें हॉलीडे, नाम शबाना और रुस्तम है। बता दें अक्षय के पिता का बहुत पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में उनकी एक बहन भी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

Tags:    

Similar News

-->