शॉर्ट ड्रेस पहनकर मोनालिसा ने दिखाई जलवा, देखें गदर डांस वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनलिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं

Update: 2022-04-29 16:05 GMT

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनलिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि मोनालिसा ने रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है और इसमें वह मांगता है क्या गाने में डांस कर रही हैं। ये गाना श्वेता तिवारी की बेटी पलक का नया गाना है जिसमें वह आदित्य सील के साथ नजर आ रही हैं। मोनालिसा की बात करें तो उनके डांस की सभी तारीफ कर रहे हैं। सभी इसके साथ ही मोनालिसा को इंटरनेशनल डांस डे की बधाई भी दे रहे हैं।

मोनालिसा के बारे में बता दें कि वह इन दिनों शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रहे हैं। वह पति विक्रांत सिंह के साथ शो में बतौर कंटेस्टेंट गई हैं। दोनों की जोड़ी को यहां बहुत पसंद किया जा रहा है। शो में दोनों की परफॉर्मेंसेस भी काफी धमाकेदार होती है।
बता दें कि मोनालिसा ने पहले कई भोजपुरी फिल्मों और गानो में काम किया है। उनके गानें तो आज तक फैंस सुनना पसंद करते हैं। वह भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक थीं। मोनालिसा ने विक्रांत सिंह के साथ भी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। हालांकि अब वह काफी समय से भोजपुरी फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। मोनालिसा फिर बिग बॉस शो में नजर आई थीं। इस शो में मोनालिसा ने विक्रांत से शादी की थी। शो से बाहर आने के बाद मोनालिसा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हुआ। वह काफी ग्लैमरस और फिट हो गई हैं। मोनालिसा खुद को फिट रखने के लिए खूब वर्कआउट करती हैं। उन्होंने अपना पहले से काफी वजन कम कर लिया है।


Tags:    

Similar News

-->