रेड आउट फिट में छै मोनालिसा, देखें कातिलाना अंदाज

मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं

Update: 2022-04-06 11:21 GMT

Bhojpuri News In Hindi: मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं, वो अक्सर ही अपने बोल्ड अंदाज और हॉट लुक के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। मोनालिसा अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी पिक्चर्स और वीडियो शेयर कर फैन्स को सरप्राइज देती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जो इन्टरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रहा है

अक्सर ही अपने जबरदस्त डांस मूव्स से फैन्स के उड़ा देने वाली मोनालिसा ने एक बार फिर अपने फैन्स को मदहोश कर दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में फेमस सिंगर बादशाह (Badshah) का नया गाना 'तबाही' रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करने वाली मोनालिसा कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने बादशाह के 'तबाही' (Tabahi Song) सॉन्ग पर अपने जबरदस्त डांस मूव्स से सबको दीवाना बना लिया है।
रेड आउट फिट में मोनालिसा का कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। महज कुछ देर पहले शेयर किए गए इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। वीडियो में देखा जा सकता है एक्ट्रेस होटल के रूम और लॉबी में अपने दिलकश अदाओं से फैन्स को विजुअल ट्रीट दे रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, तेलगु, कन्नड और ओडिया भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही बिग बॉस (Bigg Boss 10) में भी मोनालिसा नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस के बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था। इस शो के बाद ही मोनालिसा ने कई सारे टेलीविजन शोज भी किए, जिनमें 'नमक इश्क का', 'नजर', 'दिव्य दृष्टि', 'नच बलिये सीजन 8', 'कॉमेडी दंगल' जैसे कई शोज शामिल हैं।
Tags:    

Similar News