मोनालिसा ने जो फोटो इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर की है, इसमें एक फोटो में वो बेडरूम में पोज देते नजर आ रही हैं और दूसरी तस्वीर में वो टेबल का सहारा लिए हुए खड़ी दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों में उन्होंने शॉर्ट्स पहने हुए हैं. लेकिन इनमें उनकी खूबसूरती काबिल-ए-तारीफ है।

फोटो में एक्ट्रेस की खूबसूरती को देख रश्मि देसाई ने कमेंट किया, 'जबरदस्त फोटो'. इस पर मोनालिसा ने भी उनका बड़ी मासूमियत से जवाब दिया कि 'देखो कौन कह रहा है... तुम्हारी किलर फोटो बस वाव... इस कमेंट में उन्होंने हर्ट इमोजी भी बनाया है.'


जहां रश्मि ने मोनालिसा की तारीफ की तो वहीं उन्होंने उनकी तस्वीरों की तारीफ कर दी. अगर मोनालिसा की फोटोज पर लाइक्स की बात की जाए तो उसे शेयर किए जाने के महज एक घंटे में ही 51 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
मोनालिसा की फोटोज पर अभी भी लोग और भी कमेंट्स, शेयर और लाइक्स कर रहे हैं. एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है.
बता दें, मोनालिसा इन दिनों पति विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh rajput) के साथ गोवा वेकेशन (Goa Vaccation) पर हैं. यहां से वो फनी वीडियो और पति के साथ मस्ती करते हुए फोटोज शेयर करती रहती हैं.


वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों हिंदी टीवी सीरियल 'नमक इश्क का' (Namak Ishq ka) में काम कर रही हैं. इसमें वो नेगेटिव भूमिका इरावती का रोल प्ले कर रही हैं. उनके हर किरदार की तरह ही उस रोल को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं.



Tags: