'गंगूबाई काठियावाड़ी' के गाने पर छाई मोनालिसा, देखें शानदार डांस वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है

Update: 2022-03-16 16:41 GMT

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है। गौरतलब है कि भोजपुरी स्टार मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है।

भोजपुरी स्टार मोनालिसा के लेटेस्ट डांस वीडियो में देखा जा सकता है एक्ट्रेस व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। इस अटायर में मोनालिसा में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस हालिया रिलीज हुई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) के गाने पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं। फैन्स को मोनालिसा का कातिलाना अंदाज खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।मोनालिसा के पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
आपको बता दें कि मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली, तेलगु, कन्नड और ओडिया भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही बिग बॉस (Bigg Boss 10) में भी मोनालिसा नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस के बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था। इस शो के बाद ही मोनालिसा ने कई सारे टेलीविजन शोज भी किए, जिनमें 'नमक इश्क का', 'नजर', 'दिव्य दृष्टि', 'नच बलिये सीजन 8', 'कॉमेडी दंगल' जैसे कई शोज शामिल हैं।
आज कल भोजपुरी बाला अपने पति विक्रांत सिंह (Vikrant Singh) के साथ स्टार प्लस के फेमस शो 'स्मार्ट जोड़ी' (Smart Jodi) में नजर आ रही हैं।आपको बता दें कि एक रियलिटी शो हैं। जिसमें कई सेलिब्रिटी कपल्स नजर आयेंगे। फैन्स को पहली बार विक्रांत और मोनालिसा की लव स्टोरी को करीब से जानने का मौका मिल रहा है। आए दिन शो के प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है।
Tags:    

Similar News

-->