कैटरीना कैफ के इस गाने पर Monalisa ने लगाई जबरदस्त ठुमके, देखें Video

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों लगतार सुर्खियों में छाई हुई हैं

Update: 2022-06-13 15:19 GMT

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों लगतार सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा को काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अभी पिछले ही दिनों मोनालिसा ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस मेहरून, ग्रीन साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिखीं। अब इसी कर्म में मोनालिसा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर गार्डा उड़ा रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में मोनालिसा जिम आउटफिट पहन 'शिला की जवानी (Sheila Ki Jawani) गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती हुई दिख रही हैं। मोनालिसा (Monalisa Dance video) का ये डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि मोनालिसा (Monalisa) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - 'Let Me Be Your WOMAN'. आपको बता दें कि इस वीडियो में 'शिला की जवानी गाना और और अंग्रेजी सांग WOMAN का मिक्स है, जिसपर मोनालिसा दिल खोलकर झूमती हुई दिख रही हैं। वीडियो देखने के बाद मोनालिसा के फैंस डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - 'Wooooow fabulous dance, तो दूसरे ने लिखा- Amazing
मोनालिसा (Monalisa) का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में तो अपने अभिनय का जादू बिखेरा ही है साथ ही वो 'सरकार राज', 'मनी है तो हनी है', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्में भी कर चुकी हैं। इसके अलावा मोनालिसा बिग बॉस 10 में भी नजर आ चुकी हैं और शो में उनकी शादी बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से हुई थी।


Tags:    

Similar News