Mohit Raina Birthday: टीवी, वेब सीरीज एक्टर मोहित रैना Mohit Raina एक पॉपुलर इंडियन एक्टर हैं. मोहित आज 14 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर आज पूरे 43 साल के हो गए हैं. 14 अगस्त 1982 को जम्मू कश्मीर में जन्मे मोहित रैना ने बड़े संघर्ष के बाद एक्टिंग में करियर बनाया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विभिन्न टेलीविजन शोज से की थी और उन्हें विशेष रूप से भगवान शिव के रूप में "देवों के देव महादेव" सीरियल से पहचान मिली थी. मोहित रैना एक कश्मीरी पंडित हैं. उनकी शुरुआती शिक्षा केंद्रीय विद्यालय जम्मू से हुई है. स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने जम्मू के ही एक कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. मोहित रैना ने जम्मू यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है पढ़ाई के दौरान उनके अंदर मॉडलिंग और एक्टिंग के लिए जुनून पैदा हुआ. फिर एक्टर ने मुम्बई जाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की.उन्होंने विभिन्न विज्ञापनों और फैशन शो में हिस्सा लिया था. मॉडलिंग के जरिए मोहित रैना Mohit Raina को टीवी शोज में काम मिला गया|
Tags: