जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती यूं तो अब फिल्मों में पहले की तरह एक्टिव नहीं रहते हैं. लेकिन आज भी पूरी दुनिया में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. मिथुन चक्रवर्ती  ने 80-90 के दशक में खूब सारी फिल्में कीं और बॉलीवुड में उनका सिक्का खूब चला.आज भी उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. मिथुन चक्रवर्ती  का ऐसा ही एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने माइकल जैक्सन (Michael Jackson) के अंदाज में डांस किया है.


Full View

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) का यह वीडियो उस समय का है, जब वो सोनी टीवी के शो 'इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' में पहुंचे थे. बॉलीवुड के डिस्को डांसर इस दौरान 90 साल का बूढ़े शख्स बनकर शो में पहुंचे थे और माइकल जैक्सन के अंदाज में डांस करने लगे. उनके डांस को देख शो में जज बने फराह खान और अनु मलिक भी हैरान हो गए. बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि मिथुन चक्रवर्ती है. पूरे शो में उनके लिए जमकर तालियां बजीं.

Tags: