New Delhi.नई दिल्ली। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्मों का इंतजार पूरी दुनिया में लोग करते हैं। एक्शन फ्रेंचाइजी देखने के शौकीन लोगों की पहली पसंद उनकी फिल्में होती हैं। इन दिनों एक्टर अपनी हालिया रिलीज फिल्म मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग को लेकर चर्चा में हैं। यह उनकी एक्शन फ्रेंचाइजी मिशन इम्पॉसिबल की आखिरी और आठवीं फिल्म है। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है। इसकी कमाई ऐसी है कि बॉलीवुड फिल्में भी इसका मुकाबला नहीं कर पा रही हैं।

मिशन इम्पॉसिबल 8 ने ओपनिंग डे पर ही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। 16.50 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ फिल्म ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में अपनी जगह बनाई। इसके बाद फिल्म ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर मौजूद सभी फिल्मों को कड़ी टक्कर दी। टिकट खिड़की पर यह दर्शकों की पहली पसंद बन गई है। यहां तक ​​कि हाल ही में रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म भी इसे पछाड़ नहीं पाई है।


Tags: