हॉलीवुड की एक्शन फ्रेंचाइजी मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग इस साल का मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। दर्शक Tom Cruise को एक आखिरी मिशन पर देखना चाहते थे। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिनों का समय हो गया है मगर भारत में इसकी रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है। आइए जानते हैं क्या कहती है कलेक्शन रिपोर्ट।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mission Impossible Box Office Collection Day 4: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी बताई जा रही है, जिसके चलते दर्शकों में एक्साइटमेंट काफी हाई था। 17 मई को भारत में रिलीज हुई यह फिल्म उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतर पाई है। चार दिन बाद भी यह 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने से काफी दूर है।
चौथे दिन टॉम का मिशन हुआ फेल
बता दें कि फिल्म का प्रीमियर 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। ऐसे में लग रहा था कि फिल्म को इससे अच्छी खास हाइफ मिलेगी मगर ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है और भारत में इसका प्रदर्शन औसत रहा है। सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 16.5 करोड़, दूसरे दिन 17 करोड़, तीसरे दिन 5.75 करोड़ और चौथे दिन 5.50 करोड़