जनता से रिश्ता वेबडेस्क: मॉडल से ऐक्‍टर बने मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वह भी उन सिलेब्‍स में शामिल हो गए हैं जिन्‍होंने सोशल मीडिया पर गणतंत्र दिवस के मौके पर पोस्‍ट शेयर किया। हालांकि, जिस चीज ने सबसे ज्‍यादा ध्‍यान खींचा, वह उनका कैप्‍शन था।

मिलिंद ने अपनी एक तस्‍वीर शेयर की जिसमें वह ट्रडिशनल धोती पहने और भारत का झंडा लिए नंगे पैर दौड़ते नजर आए। इस तरह उन्‍होंने इस खास दिन को सेलिब्रेट किया।

स्‍वास्‍थ्‍य की लें जिम्‍मेदारी
मिलिंद ने फोटो के साथ कैप्‍शन दिया, 'ताकत लोगों के साथ है! देश को सुनहरे भविष्‍य की ओर ले जाने की ताकत और अगर यह मुश्‍किल लगता है तो इसे तोड़ देते हैं! अगर हम में से सभी अपने ही स्‍वास्‍थ्‍य और जीवन की जिम्‍मेदारी ले लें, अगर हमारे शरीर का हर हिस्‍सा अपनी जिम्‍मेदारी निभाने के लिए कठिन परिश्रम करता है तो यह गणतंत्र के लिए पर्याप्‍त होगा!! जय हिंद!!!'


मिलिंद की पारंपरिक धोती दौड़
मिलिंद ने आगे लिखा, 'यह मेरी पारंपरिक धोती दौड़ है लेकिन अनुमान लगाइए कि मैं कहां हूं। पिक्‍चर में ही बड़ा संकेत मौजूद है।' गौरतलब है कि मिलिंद और उनकी पत्‍नी अंकिता कंवर अक्‍सर अपने फैंस को पोस्‍ट्स के जरिए कपल गोल्‍स देते रहते हैं। दोनों की जबरदस्‍त केमिस्‍ट्री और फिटनेस के लिए प्‍यार दूसरे कपल्‍स को साथ में वर्कआउट करने के लिए इंस्‍पायर करता है।


Tags: