माइकल जैक्सन की बहन ला टोया ने ऑस्कर रेड कार्पेट पर दीपिका के लुक को बताया अपना फेवरिट

उनके सेक्सी एक्शन सूट्स तक, फिल्म में उनके हर लुक्स पर फैन्स फिदा है।

Update: 2023-03-29 06:20 GMT
दीपिका पादुकोण लगातार हर तरफ छाई हुई हैं और ग्लोबल मैप पर भी भारत का खूब नाम रौशन कर रही हैं। इस सब के साथ दीपिका के फैशन स्टेटमेंट भी लोगों का अपना खूब दीवाना बना रहें है। हाल में उनका लेटेस्ट लुक जिसने लोगों का जबरदस्त तरीके से ध्यान खींचा वह हैं उनका ऑस्टर ऑउटफिट, जिसे अब तक सभी की सरहाना मिल रही है।
एकेडमी अवार्ड्स के लिए सुपरस्टार के लुक की फैशन क्रिटिक्स द्वारा प्रशंसा करने के अलावा, माइकल जैक्सन की बहन ला टोया जैक्सन ने भी अपने सोशल मीडिया पर दीपिका के लुक की तारीफ की हैं। उन्होंने लेडी गागा, कारा डेलेविंगने और एंजेला बैसेट के साथ दीपिका के लुक को अपना फेवरेट बताया, जिसने ऑस्कर्स के रेड कार्पेट पर धमाल मचा दिया।
वैसे दीपिका जहां वह ऑफ-स्क्रीन अपने स्टाइल से सबका दिल जीत रही हैं, वहीं हाल ही में एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म के बाद पठान में उनका ऑन-स्क्रीन स्टाइल एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। बेशरम रंग में सुपरहॉट बिकनी लुक से लेकर उनके सेक्सी एक्शन सूट्स तक, फिल्म में उनके हर लुक्स पर फैन्स फिदा है।

Tags:    

Similar News