मुंबई | भारतीय संगीत जगत में नई आवाजों की तलाश हमेशा बनी रहती है, और इस बार सबकी नजरें श्रीया राव पर टिकी हैं। वह एक राइजिंग पॉप और R&B आर्टिस्ट हैं, जो अपने यूनिक म्यूजिक स्टाइल और अलग सोच के कारण चर्चा में हैं। श्रीया खुद को किसी एक जॉनर या परंपरागत ढांचे में सीमित नहीं करना चाहतीं और यही उन्हें खास बनाता है।