जनता से रिश्ता वेबडेस्क | देश में बढ़ते कोरोना वायरल के मामलों को लेकर हर जगह अफरा-तफरी का माहौल है। बॉलीवुड सेलेब्स लोगों से लगातार मास्क पहनने और घर पर रहने का आग्रह कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर लोगों से साथ रहने और एक-दूसरे की मदद करने का आग्रह किया है।


मीरा राजपूत कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर कर लोगों से आपस में मिल कर रहने और मदद करने का अनुरोध किया है। इस फोटो में वो धूप में बैठ कर एक ओर देखती हुई नजर आ रही हैं। इस सेल्फी को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, 'वन लाइट, वन सन। एक सूरज जो सभी को प्रकाशित करता है। आप सभी के साथ जुडे रहें और सहानुभूति और साझा मानवता की अविश्वसनीय शक्ति को देखते हुए, कोई भी एक व्यक्ति मदद नहीं कर सकता, लेकिन उम्मीद की किरण जरूर है। इसे जारी रखें और मोटिवेट करने, निर्धारित करने के लिए साथ बने रहें। मेरी कहानियां, हमारी कहानियां हैं।'



वहीउन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जयपुर में बने कोविड अस्पताल की फोटो शेयर की है और साथ ही हॉस्पीटल का हैल्पलाइन नंबर भी शेयर किया है। 
साथ ही उन्होंने अपनी इंस्टा. स्टोरी पर कोविड के लिए बने दिल्ली के डिसटिक्स सर्विलान्स ऑफिसर्स के नंबरों की एक लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'कृपया वॉट्स एप पर डीएसओ को अपनी डिटेल भेजें, जो आपको बेड दिलाने में मदद करेंगे।'
वहीं इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर हेल्थ केयर वर्क्स के योगदान का जिक्र करते हुए लिखा, 'मैं निराशा के इस वक्त में हर उस व्यक्ति के लिए प्रार्थना करती हूं, जो हमारी देख-भाल करते हैं। जैसे, हमारे डॉक्टर, नर्स, ड्राइवर और कोई जो अपने बिट से अधिक काम कर रहे हैं। कृपया घर पर सुरक्षित रहें।'

 

Tags: