मानुषी छिल्लर ने पहना ट्रांसपेरेंट साड़ी, फोटो में लगी काफी खूबसूरत

पृथ्वीराज के प्रमोशन में अलग-अलग स्टाइलिश लुक में दिख जाती हैं। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं।

Update: 2022-05-31 05:04 GMT

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर सम्राट पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म 3 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी हैं। फिलहाल वो फिल्म के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त हैं। उनकी खूबसूरती का हर कायल है। मानुषी आए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन उनकी खूबसूरती को इंस्टाग्राम अकाउंट से देख सकते हैं। वह अक्सर फोटो अपलोड करती रहती हैं।





मानुषी ज्यादातर अपने फोटो सादा ड्रेस में अपलोड करती हैं। उनका स्टाइल सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से भी देखा जा सकता है। कुछ दिनों पहले मानुषी ने ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी थी, जो सफेद रंग थी। इन फोटो में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। मानुषी ने साड़ी को एक एम्बेलिश्ड ब्लाउज, प्लंजिंग नेकलाइन के साथ पहना था।
उससे पहले उन्होंने सरारा सेट पहना था, जिसमें वो बहुत सुंदर लग रही थीं। सेट में बीडवर्क और कड़ाई शानदार थी। मानुषी ने सफेद रंग के पैलेट और पैटर्न में एक प्लंजिंग नेकलाइन के साथ स्ट्रैपी क्रॉप टॉप पहना हुआ था। उन्होंने पूरी बाजू की लंबी पोशाक पहनी हुई थी।
हाल ही में वो फिल्म निर्माता करन जौहर के 50वें बर्थ डे पर भी नजर आई थीं। उन्होंने काले रंग की एक विंटेज स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन ड्रेस को पहना था। मानुषि पर ब्लैक ग्लव्स, स्पार्कली नेकलेस और ब्लैक-पॉइंटेड हील्स का यह लुक जबरदस्त लग रहा था।
मानुषी छिल्लर अक्सर आने वाली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के प्रमोशन में अलग-अलग स्टाइलिश लुक में दिख जाती हैं। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं।

Tags:    

Similar News