जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 'ग्रैंड मस्ती (Grand Masti)' फेम एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ( Sonalee Kulkarni ) के घर में एक शख्स के जबरदस्ती घुसकर एक्ट्रेस के पिता को घायल कर देने की खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि सोनाली कुलकर्णी के पुणे, प‍िंपड़ी च‍िंचवाड़ स्थ‍ित घर में एक शख्स घुस आया था जिसके साथ हाथापाई में सोनाली के पिता मनोहर कुलकर्णी घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने अजय शेगटे नाम के उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।


ये घटना मंगलवार सुबह की है। पुलिस ने बताया कि शख्स नकली बंदूक और चाकू लेकर एक्ट्रेस के घर की छत के रास्ते घर के अंदर गया था। सोनाली की मेड ने सबसे पहले उस शख्स को देखा।जब मेड ने उसे रोका तो उस व्यक्ति ने कहा कि पुलिस उसका पीछा कर रही है और उसे छिपने की जगह चाहिए।।
फिर सोनाली कुलकर्णी के प‍िता मनोहर कुलकर्णी ने उस व्यक्त‍ि को पकड़ने की कोश‍िश की, लेक‍िन आरोपी ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इस हाथापाई में सोनाली के पिता को मामूली चोटें आई हैं। इस बीच शख्स वहां से भाग निकला लेक‍िन पड़ोस‍ियों ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद सोनाली ने चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
बता दे कि, सोनाली मराठी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने मराठी फिल्म नटरंग में अप्सरा आली गाने से खूब लोकप्र‍ियता हास‍िल की थी। वे एक्टर स्वप्न‍िल जोशी के साथ फिल्म मितवा में भी नजर आ चुकी हैं जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। वे हिंदी मूवी ग्रैंड मस्ती में रितेश देशमुख की पत्नी ममता के किरदार में और सिंघम रिटर्न्स में कैमियो अपीयरेंस दे चुकी हैं।
वही हाल ही मेें एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने पिछले हफ्ते कुणाल बेनोडेकर के साथ शादी की थी।दोनों ने दुबई में शादी रचाई। फरवरी 2020 में सोनाली कुलकर्णी और कुणाल बेनोडेकर की सगाई हो गई थी।


Tags: