नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने फैशन सेंस की बदौलत तमाम लोगों के दिलों पर राज करती हैं. आए दिन मलाइका की एक से बढ़कर एक सिजलिंग अंदाज में तस्वीरें सामने आती रहती हैं. इंडियन हो या वेस्टर्न मलाइका अरोड़ा हर अंदाज में कहर ढाती हैं. हालांकि कई बार एक्ट्रेस को अपने लुक्स के लिए ट्रोल भी होना पड़ता है. कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिल रहा है.

गर्मी में मलाइका का विंटर लुक
दरअसल, हाल ही में मलाइका अरोड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया और इस दौरान मलाइका अरोड़ा का लुक हर किसी को हैरान कर रहा है. एक्ट्रेस इस दौरान वूलन हाई नेक स्वेटर और मोटी जैकेट पहने दिखाई दीं. इतना ही नहीं मलाइका ने इस दौरान बूट्स भी पहने हुए थे. उनका ये लुक हर किसी को कंफ्यूज कर रहा है.
हैरान हो रहे हैं लोग
जहां एक ओर पूरे देश में चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं तो वहीं मलाइका का ये अंदाज देखकर नेटिजंस हैरान हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका के आस-पास एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे लोग टी-शर्ट और समर लुक में ही दिखाई दे रहे हैं.
विंटर लुक के कारण ट्रोल
सोशल मीडिया पर मलाइका को इस लुक के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि मलाइका फैशन के लिए कुछ भी कर सकती हैं. हालांकि आपको बता दें कि ऐसा नहीं है, बल्कि मलाइका इस दौरान शिकागो और न्यू जर्सी समेत कई जगहों का दौरा करके लौट रही थीं. ऐसे में सफर के दौरान मलाइका वहां के मौसम से हिसाब से कपड़े पहनकर आईं थीं.
फैशन स्टेंटमेंट के चर्चे
एक्ट्रेस का फैशन स्टेटमेंट भी उन्हे टॉक ऑफ द टाउन बनाए रखता है. मलाइका आए दिन ऐसे-ऐसे कपड़े पहनकर घर से निकल पड़ती हैं कि उनके लुक से ज्यादा उनके ड्रेसिंग स्टाइल की चर्चा होने लगते हैं.
'छैंया छैंया' गर्ल
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने स्पेशल सॉन्ग से बॉलीवुड में जबरदस्त पहचान बनाई है. 'छैंया छैंया', 'अनारकली' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे सुपरहिट सॉन्ग से उन्होंने लोगों के दिल में जगह बनाई है. इसी के साथ उनके डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते है. साथ ही मलाइका इंडिया गॉट टैलेंट और इंडियाज बेस्ट डांसर जैसे शो को जज कर चुकी हैं.
Tags: