मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया योगा करते हुए ये तस्वीर, पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इनदिनों अपना वेकेशन मना रही हैं।

Update: 2020-12-28 11:19 GMT

जनता से रिश्ता वेब्डेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इनदिनों अपना वेकेशन मना रही हैं। वो इनदिनों अर्जुन कपूर के साथ गोवा में हैं और अपना वेकेशन मना रही हैं।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो योगा करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में वो काफी हॉट लग रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि "यह आराम करने, धीमा करने और आपको और आपके प्रियजनों को मनाने का समय है। धूप में बास, पूल में आराम करें, अपनी मांसपेशियों के हर इंच का व्यायाम करें और नई आकांक्षाओं और लक्ष्यों का स्वागत करें।" ये तस्वीर मलाइका अरोड़ा ने कुछ देर पहले ही शेयर की हैं जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि जूम के साथ अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मलाइका ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ क्वारंटीन में थीं। इसके अलावा उन्होंने इस बारे में भी बात की थी कि कैसे उनका समय अर्जुन संग खुशनुमा बीता है। इंटरव्यू में जब मलाइका अरोड़ा से पूछा गया कि वह किस एक्टर के साथ क्वारंटीन में रहना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे एक्टर के साथ क्वारंटीन में रह चुकी हैं, जो कि बहुत मजेदार है।
अर्जुन कपूर के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा, ''वो बहुत एंटरटेनिंग हैं। मैं उनके साथ क्वारंटीन करना चाहूंगी क्योंकि वो बहुत ज्यादा एंटरटेनिंग हैं। उनके साथ कोई भी पल बुरा नहीं होता। मेरे साथ ऐसा है कि वह मेरा मजाक उड़ाते रहते हैं।'' मालूम हो कि सितंबर 2020 में अर्जुन कपूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी और बताया कि वह क्वारंटीन में है। अर्जुन के बाद मलाइका को भी कोरोना हो गया था। दोनों अब ठीक हो गए हैं और छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं।


Tags:    

Similar News

-->