ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ Malaika Arora ने शेयर की बोल्ड फोटो, लिखा- मेरा आलसी बॉय

Update: 2023-05-28 15:31 GMT

बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें अभिनेता शर्टलेस नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर की बोल्ड फोटो

28 मई 2023 को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की एक स्मोकिंग हॉट तस्वीर शेयर की। तस्वीर में अर्जुन कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस तस्वीर में अर्जुन बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने अर्जुन पर प्यार बरसाते हुए एक छोटा सा नोट लिखा। उन्होंने लिखा- ''मेरा बहुत आलसी लड़का.'' इस पोस्ट को अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी भले ही सालों पुरानी हो, लेकिन फैंस आज भी दोनों को खूब प्यार देते हैं. पहले तो दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया, लेकिन बाद में दोनों ने अपने प्यार को सार्वजनिक कर दिया. इसके बाद से ही दोनों वेकेशन से लेकर बी-टाउन पार्टीज तक एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आते हैं।

Tags:    

Similar News