सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा ने बनाया अपना अजीबो-गरीब चेहरा, अर्जुन कपूर ने किया ये कमेंट

2019 में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर कीं और अपने रिश्ते को कबूल किया।

Update: 2021-08-28 09:00 GMT

मलाइका अरोड़ा भले ही गिनी चुनी फिल्मों में नजर आई हों लेकिन वह चर्चा में हमेशा रहती हैं। कभी अपने जिम लुक को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर। सोशल मीडिया पर मलाइका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अजीबो-गरीब चेहरा बनाए हुए हैं। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में उन्होंने अपने कर्ल किए हुए बालों को खुला छोड़ा हुआ है।

अर्जुन कपूर का कमेंट
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा- 'मूड'। वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने कैप्शन में 'हार्ट आइज' का इमोजी पोस्ट किया। मलाइका की तस्वीर पर फैंस ने उन्हें हॉट गर्ल और गॉर्जियस कहा है।


मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल में से हैं। दोनों अक्सर वेकेशन से लेकर डिनर डेट पर स्पॉट होते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर एक रिपोर्ट देखकर भड़क उठे जिसमें उनकी और मलाइका की कुल संपत्ति की तुलना की गई। अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, '2021 में ऐसी हेडलाइन पढ़ना दुखद और शर्मनाक है। बिल्कुल, वह अच्छा कमाती हैं और आज वो जहां हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने सालों की मेहनत की है, जिसकी तुलना किसी से नहीं होनी चाहिए, मुझसे भी नहीं।'
सोशल मीडिया पर कबूला
मलाइका और अर्जुन पहली बार सार्वजनिक रूप से तब सामने आए जब वह एक फैशन शो में साथ पहुंचे और फ्रंट सीट पर बैठे। 2019 में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ की तस्वीरें शेयर कीं और अपने रिश्ते को कबूल किया।


Tags:    

Similar News

-->