बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक है जो अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। वह अपने डेली रूटीन में चाहे कितना ही बिजी क्यों न हो लेकिन वह खुद को फिट रखने के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, वो अपने फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहने के लिए आए दिन अपनी दिलचस्प तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच अब एक बार फिर मलाइका अपनी एक तस्वीर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक खूबसूरत डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर की हैं। वहीं मलाइका के लेटेस्ट पोस्ट को देखकर फैंस अर्जुन कपूर का नाम लेकर उन्हें बधाईयां देते नजर आ रहे हैं। यहां देखें मलाइका की तस्वीरें-




दरअसल, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने अपनी जो दो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें वो एक डायमंड रिंग पहने नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में मलाइका का फेस नजर आ रहा है। वहीं दूसरी में सिर्फ डायमंड रिंग पहने उनका हाथ। उनकी ये रिंग काफी बड़ी है और मलाइका पर खूब फब रही है।इन फोटोज में एक्ट्रेस की खूबसूरती वाकई देखने लायक है। फोटोज में आ देख सकते हैं कि उन्होंने लाइट पीच रंग की एक नेट वाली ड्रेस पहनी है जो उनके लुक को और भी रॉयल बना रही है। वहीं मलाइका ने अपने हाथों में व्हाइट रंग की नेल पेंट लगा रखा है जो काफी खूबसूरत दिख रहा है।


Tags: