मलाइका अरोड़ा योग के लिए निकलीं घर से, अर्जुन कपूर का नाम लेकर एक्ट्रेस को किया टारगेट

मलाइका अरोड़ा को उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का नाम लेकर टारगेट किया है। यहां पर बॉलीवुड एक्ट्रेस की नई तस्वीरे हैं।

Update: 2023-01-17 10:54 GMT
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। वह कभी अपने रिश्ते को लेकर तो कभी अपनी बॉडी शेमिंग को लेकर टारगेट की जाती हैं। हालांकि, मलाइका अरोड़ा पर इन बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह एक बार योगा क्लास के लिए निकलीं और पैपराजी के कैमरे में कैद हो गईं। मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही ट्रोल्स एक्टिव हो गए और इस बार उनकी ड्रेस को देखकर निशाना साधना शुरू कर दिया है। ट्रोल्स ने इस बार मलाइका अरोड़ा को उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का नाम लेकर टारगेट किया है। यहां पर बॉलीवुड एक्ट्रेस की नई तस्वीरे हैं।
मलाइका अरोड़ा योग के लिए निकलीं घर से
मलाइका अरोड़ा मंगलवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में नजर आईं और वह इस दौरान योगा क्लास के लिए घर से निकली थीं। मलाइका अरोड़ा की कई तस्वीरें सामने आई हैं। 
मलाइका अरोड़ा ने पैपराजी को दिए खूब पोज
मलाइका अरोड़ा ने पैपराजी के सामने खड़े होकर कई पोज दिए हैं। हालांकि, मलाइका अरोड़ा हमेशा आसानी से अपनी तस्वीरें क्लिक करवा लेती हैं।
मलाइका अरोड़ा को देख बेसब्र दिखते हैं पैपराजी
मलाइका अरोड़ा जैसे ही अपनी कार से उतरती हैं तो पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए बेकरार दिखते हैं। मलाइका अरोड़ा भी उन्हें निराश नहीं करती हैं। 
मलाइका अरोड़ा का पुराना अंदाज
मलाइका अरोड़ा जब भी जिम और योग करने के लिए निकलती हैं तो हमेशा उनके हाथ में बोतल और मोबाइल फोन नजर आता है। मलाइका अरोड़ा इस बार भी उसी तरह से घर से निकलीं।
मलाइका अरोड़ा की फैंस कर रहे तारीफ
मलाइका अरोड़ा की नई तस्वीरों में उनके अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। 

Tags:    

Similar News

-->