मलाइका अरोड़ा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

देश में युद्ध स्तर पर चल रहे कोरोना वायरस वैक्सीनेशन में बॉलीवुड सेलेब्स हर रोज बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे

Update: 2021-06-29 10:02 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | देश में युद्ध स्तर पर चल रहे कोरोना वायरस वैक्सीनेशन में बॉलीवुड सेलेब्स हर रोज बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। अब अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर दी है।

तस्वीरों में स्वस्थ्य कर्मी उन्हें वैक्सीन लगाती दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर पर रखे फोटोफ्रेम में खड़े होकर फोटो क्लिक कराया है, जिसमें वो विक्ट्री का साइन दिखा कर अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री कंफर्टेवल जैकेट और ट्राउजर में नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं कि इसमें एक साथ पहनें। मैं न केवल अपने लिए बल्कि आपके लिए भी सुरक्षित रहूंगी। पूरी तरह से वैक्सीनेशन। मैं हर फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए आभारी हूं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इतने अद्भुत कार्य के लिए आप सभी का धन्यवाद!'

अभिनेत्री से पहले बॉलीवुड के कई सितारें वैक्सीन लगवा चुके हैं। इनमें सोनाक्षी सिन्हा, दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान, फरहान अख्तर, अंकिता लोखंडे, निकिता दत्ता, शत्रघन सिन्हा, वरुण धवन जैसे कई स्टार वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं।

हाल ही में उनके व्बॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर मलाइका ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया था। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमें अभिनेता को गले लगाती दिख रही हैं। फोटो में अभिनेत्री ग्रे कलर की ट्रैंक पेंट और व्हाइट कलर की जैकेट में दिख रही हैं। तो वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक कलर के शॉर्ट्स और ब्लैक टीशर्ट में बहेद खुश नजर आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News