Malaika Arora 48th Birthday : 48 साल की हुईं मलाइका अरोड़ा, बांद्रा के इस शानदार घर में रहती हैं

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 23 अक्टूबर को अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं

Update: 2021-10-22 15:03 GMT

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 23 अक्टूबर को अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मलाइका का 23 अक्टूबर 1973 को मुंबई के चेंबुर इलाके में मलाइका का जन्म हुआ था।

इनकी मां जॉयस पॉलीकॉर्प केरल के ईसाई परिवार से हैं जबकि पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हैं। मलाइका ने पहले मॉडलिंग और विज्ञापनों से करियर की शुरुआत की और उसके बाद फिल्मों का रूख किया।
जैसे-जैसे मलाइका की उम्र बढ़ रही है, वह और भी हसीन और जवान नजर आने लगी हैं। फिल्म दिल से के छइया छईया गाने से उन्हें बहुत पॉपुरिटी मिली और उन्हें छईया छईया गर्ल बुलाया जाने लगा। मलाइका की पहचान एक एक्ट्रेस के तौर पर कम आइटम गर्ल के तौर पर ज्यादा रही।
बहुत से मशहूर गानों जैसे अनारकली डिस्को चली, मुन्नी बदनाम हुई और होठ रसीले पर उन्होंने धमाकेदार डांस किया और फिल्मी पर्दे के अपनी अदाओं से चमकाया। मलाइका इन दिनों फिल्मों में कम रियलिटी शोज में ज्यादा नजर आती है।
मलाइका पति अरबाज खान से अलग होने के बाद मुंबई के बांद्रा इलाके में एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहती हैं। कहा जाता है तलाक के बाद अरबाज ने उन्हें एलिमनी अमाउंट के तौर पर मोटी रकम दी थी।
उसी रकम से उन्होंने अपने लिए शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। आए दिन वो अपने घर की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको मलाइका अरोड़ा के आलीशन घर की तस्वीरें दिखा रहे हैं।
दीवाली पर मलाइका अपने घर को पारंपरिक तरीके से सजाती हैं। मलाइका दीवाली के मौके पर दोस्तों को पार्टी भी देती है, दीवाली के दो चार दिन पहले ही उनके घर की रौनक बढ़ जाती है।
रंगोली और फूलों से वो अपने घर की रौनक बढ़ाती हैं। गेंदे का फूल उनके घर की सजावट में सबसे अहम होता है।
मलाइका के घर का थीम व्हाइट थीम है। घर के पर्दे और फर्नीचर सफेद रंग के हैं। वहीं घर में उन्होंने ग्रीनरी का भी खास ख्याल रखा है। घर के भीतर कई सारे प्लाटंस उन्होंने रखे हुए है।
वहीं बालकनी में भी मलाइका ने प्लांट्स लगा रखे हैं। उनके घर के चारों तरफ लंबी चौड़ी बालकनी है। इसकी वजह से उनका घर बहुत हवादार और रोशनी युक्त है। मलाइका अरोड़ा पेट लवर भी हैं।
आए दिन वो अपने डॉगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उनकी ज्यादातर तस्वीरों में उनका पेट साथ दिखता है।
बहरहाल अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। खुद से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ उनका रिश्ता शानदार चल रहा है।


Tags:    

Similar News

-->