न्यू ईयर मनाकर मुंबई वापस लौटे मलाइका-अर्जुन, वीडियो देख लोग बोले- 'मां और बेटे की जोड़ी'
इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर एक साथ स्पॉट होते रहते हैं और उनकी पिक्चर्स सामने आती रहती हैं। हाल ही में ये कपल न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए विदेश गए थे। अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद मुंबई लौट आए हैं। इन दोनों का एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को उनके एज गैप को लेकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, हमेशा की तरह इस कपल को ट्रोल्स की बातों का फर्क नहीं पड़ता है और वह अपनी लाइफ को अपनी मर्जी से इंजॉय करते हैं।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का वीडियो
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं और इसके बाद दोनों कार में बैठकर चले जाते हैं। मलाइका अरोड़ा ने हाइनेक और लेगिंग्स पहनी हुई थी और हाथ में कोट पकड़ा हुआ था। वहीं, अर्जुन कपूर ने टी-शर्ट और लोअर पहनी हुई थी और हाथ में बैग पकड़ा हुआ था। इस कपल ने चश्मा पहना हुआ था। इन दोनों के एक साथ देखकर जहां फैंस तारीफ कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया के तमाम यूजर्स ने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को किया ट्रोल
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'ये मां-बेटे किधर चल दिए।' एक यूजर ने लिखा है, 'मम्मी फॉरेन घुमाकर लाई है।' एक यूजर ने लिखा है, 'मां और बेटे की जोड़ी।' एक यूजर ने लिखा है, 'मम्मी के साथ बच्चा।' इस तरह से सोशल मीडिया के तमाम यूजर्स ने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एज गैप को लेकर ट्रोल किया है।