जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने डांस से सबको हैरान कर देती हैं. उनके मूव्स सबके होश उड़ा देते हैं, हाल ही में उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा फतेही 'पपेटा सॉन्ग के लिए डांस की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही 'पपेटा' की मेकिंग के दौरान किस तरह मस्ती में डांस सीख रही हैं. नोरा फतेही के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है.

वीडियो में नोरा फतेही अपने मूव्स से सबको हैरान कर रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो को 21 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, नोरा फतेही के अकसर डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही कुछ 'पपेटा के मेकिंग वीडियो के साथ भी हुआ है.

नोरा फतेही के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया'
में भी नजर आएंगी. ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में भी नोरा फतेही अपने डांस से धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी.
एक्ट्रेस आखिरी बार स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आई थीं जिसमें वरूण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर
मुख्य किरदार में थे.




Tags: