Mahima Makwana Birthday: 'सपने सुहाने' से महिमा ने की करियर की शुरुआत

Update: 2024-08-05 03:25 GMT
Mahima Makwana Birthday: 5 अगस्त 1999 को मुंबई में जन्मीं महिमा मकवाना आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। टीवी की दुनिया में वो एक ऐसा नाम बन चुकी हैं कि घर-घर में पहचानी जाती हैं। बर्थडे स्पेशल में हम आपको महिमा मकवाना Mahima Makwana की जिंदगी के कुछ किस्सों से रूबरू करा रहे हैं। आपको बता दें कि महिमा का बचपन मुंबई में बीता और उन्होंने पढ़ाई भी मायानगरी में ही की। महिमा जब महज पांच महीने की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया था। महिमा और उनके बड़े भाई का पालन-पोषण उनकी मां ने किया। महिमा ने मैरी इमैकुलेट गर्ल्स हाई स्कूल से पढ़ाई की। दरअसल, उनकी पहली मुलाकात तब हुई जब वो हम तुम और बालिका वधू में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आईं। हालांकि, महिमा ने टीवी की दुनिया में बतौर एक्ट्रेस सीरियल मोहे रंग दे से डेब्यू किया था। आपको बता दें कि महिमा को सीरियल सपने सुहाने लड़कपन के से प्रसिद्धि मिली थी महिमा वेब सीरीज की दुनिया में भी अपना नाम बना चुकी हैं। वह सबसे पहले रंगबाज सीजन 2 में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने फ्लैश में भी काम किया। महिमा बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
Tags:    

Similar News

-->