Entertainment मनोरंजन : साल 2025 में प्रयागराज में आयोजित हुए महाकुंभ के दौरान एक लड़की वायरल हुई थी मोनालिसा। आज 14 जून के दिन मोनालिसा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है और उनका पहला म्यूजिक वीडियो 'सादगी' रिलीज हुआ है, जिसे यूजर्स द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है।
अब सोशल मीडिया पर सॉन्ग लॉन्च इवेंट के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मोनालिसा अपने पहले म्यूजिक वीडियो 'सादगी' के लॉन्च इवेंट के दौरान दिख रही हैं। इसमें मोनालिसा ने मल्टी कलर का ड्रेस का पहन रखा है और साथ में पिंक कलर का दुपट्टा भी लिए हुए नजर आ रही हैं।
इसमें उन्हें मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। उत्कर्ष सिंह के साथ मोनालिसा का रिलीज हुआ पहला गाना 'सादगी', इस समय पर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस गाने में मोनालिसा ट्रेडिशिनल लुक में दिखीं हैं और उनकी आंखें लोगों का दिल चुराती नजर आ रही हैं। इस समय मोनालिसा निर्देशक सनोज मिश्रा के साथ एक फिल्म में भी काम कर रही हैं। कहा जा रहा है कि वह 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से फिल्मों में डेब्यू करेंगी।
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कौन लोग मोनालिसा को सुंदर बोल रहे थे। दूसरे यूजर ने खुश होते हुए कहा कि चलो किसी की किस्मत तो बदली। वहीं एक यूजर ने मजाक करते हुए बोला कि पैसों की चमक ही ऐसी होती है, अपने आप निखार आ जाता है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि प्यारी लग रही हैं मोनालिसा। ऐसे कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं जो उनकी तारीफ भी कर रहे हैं और आलोचना भी।