कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन (RIP Pandit Birju Maharaj) हो गया है। 83 साल की उम्र में बिरजू महाराज ने आख‍िरी सांसें लीं। पद्म विभूषण से सम्‍मानित बिरजू महाराज दिल्‍ली के साकेत अस्‍पताल में भर्ती थे, उन्‍हें दिल का दौड़ा पड़ा था। पंडित बिरजू महाराज ने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में कत्थक को एक नई पहचान दिलाई। साथ ही कुछ बॉलीवुड फिल्मों में कोरियोग्राफी कर उन्हें एक नया रंग दिया है।
माधुरी दीक्ष‍ित (Madhuri Dixit) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) उनके पसंदीदा कलाकार थे। उनका मानना था कि माधुरी भी मीना कुमारी और वहीदा रहमान जैसी ही बेहतरीन डांसर हैं। फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने मोहे रंग दो लाल में दीपिका पादुकोण ने पिंडित बिरजू महाराज का सिखाया कथक किया था। दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इसे शूट करते वक्त वो रो पड़ी थी क्योंकि उनसे ठीक से डांस हो नहीं पा रहा था।

माधुरी ने सोशल मीडिया पर बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि दी है अपनी एक फोटो पोस्‍ट की और लिखा, 'वह एक लेजेंड थे, लेकिन उनमें बच्‍चों जैसी मासूमियत थी। वह मेरे गुरु थे, लेकिन मेरे दोस्त भी थे। उन्होंने मुझे नृत्‍य और अभिनय की पेचीदगियां सिखाईं। अपने मजेदार किस्सों पर मुझे हंसाने में वह कभी असफल नहीं हुए। वह अपने पीछे प्रशंसकों और छात्रों को दुखी छोड़ गए हैं, लेकिन उन्‍होंने एक विरासत भी छोड़ी है जिसे हम सभी आगे बढ़ाएंगे।
आपने मुझे नम्रता, शान और शालीनता के साथ नृत्य में जो कुछ भी सिखाया, उसके लिए धन्यवाद महाराजजी।' इस दौरान माधुरी नारंगी रंग के एथटिन आउटफिट में दिखाई दे रही हैं, वहीं बिरजू महाराज ने भी सफेद और नीले रंग का कुर्ता और चूड़ीदार सलवार पहन रखा है। दोनों ही इस तस्वीर में कथक नृत्य करते नजर आ रहे हैं।
Tags: