एक के बाद एक हिट गानों पर माधुरी दीक्षित ने ऐसे किया डांस , VIDEO देख फैंस रह गए दंग

बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' की जान बन गई हैं।

Update: 2021-05-17 08:20 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' की जान बन गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। वहीं, अब माधुरी दीक्षित नेने का एक नया डांस वीडियो (Madhuri Dixit Dance Video) सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस डांस दीवाने के सेट पर अपने एक से बढ़कर एक गानों पर बैक-टू-बैक ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

माधुरी दीक्षित के डांस वीडियो को कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। जिसमें वो काफी शानदार परफॉर्मेंस देती देखी जा रही हैं। 54 साल की उम्र में भी माधुरी के एक्सप्रेशंस, एनर्जी और लटके-झटकों को देखकर फैंस दंग रह गए हैं। वीडियो को अबतक 84 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

बताते चलें कि, हाल ही में माधुरी दीक्षित ने डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' में ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस दौरान वो ग्रे कलर की सेक्वीन साड़ी में काफी खूबसूरत लगी थीं। साथ ही कंटेस्टेंट्स ने भी माधुरी के इस जन्मदिन को यादगार बना दिया। अपने जन्मदिन के मौके पर भी माधुरी दीक्षित जमकर पार्टी करती और थिरकती नजर आई थीं।
माधुरी दीक्षित के दोबारा डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' में वापसी पर फैंस काफी खुश हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद थोड़े समय के लिए शो से दूरी बना ली थी और कहा था कि वो अपनी इम्यूनिटी और ज्यादा स्ट्रॉन्ग करके ही शो पर वापस लौटेंगी। माधुरी ने जैसा कहा था वैसा ही किया है। दूसरी बार वापसी पर एक्ट्रेस और ज्यादा एनर्जेटिक नजर आ रही हैं।


Tags:    

Similar News

-->