Entertainment मनोरंजन : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने अपनी नई फिल्म ‘The Wives’ की शूटिंग आज से शुरू कर दी है। सामाजिक मुद्दों और यथार्थपरक सिनेमा के लिए पहचाने जाने वाले भंडारकर इस बार फिर एक गंभीर और संवेदनशील विषय लेकर दर्शकों के सामने आने वाले हैं।
‘The Wives’ एक महिला-केंद्रित फिल्म बताई जा रही है, जो शादीशुदा महिलाओं की जिंदगियों, उनके संघर्षों और समाज में उनकी वास्तविक स्थिति को उजागर करेगी। फिल्म की कहानी, कलाकारों और लोकेशन को लेकर फिलहाल ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसकी शूटिंग मुंबई और आसपास के इलाकों में की जाएगी।
मधुर भंडारकर इससे पहले ‘चांदनी बार’, ‘पेज 3’, ‘फैशन’, ‘ट्रैफिक सिग्नल’ और ‘इंडिया लॉकडाउन’ जैसी फिल्मों से सामाजिक मुद्दों को सिनेमा के माध्यम से उठाते रहे हैं। ‘The Wives’ भी उसी शैली की अगली कड़ी मानी जा रही है। फिल्म के फ्लोर पर जाते ही यह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है और दर्शक इसकी कहानी और कास्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Tags: