Entertainment : लव सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की हेल्थ अपडेट दी

Update: 2024-07-01 11:54 GMT
Entertainment एंटरटेनमेंट  : सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद अगर कोई सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है, तो वह एक्ट्रेस के दोनों भाई हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा उनकी शादी में शामिल नहीं हुए, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
इसके बाद खबरें आने लगी कि शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस की शादी के बाद कुश
 Kush after actress marriage
ने एक इंटरव्यू में यह कहा था कि मैं उनकी शादी में था और वहीं लव भी कई बार इस बारे में बात कर चुके हैं कि मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं। मुझे ज्यादा दिखना पसंद नहीं है। इसके अलावा सोनाक्षी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा भी हॉस्पिटल में एडमिट हुए। अब लव ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी पिता की हेल्थ पर अपडेट दिया है और अफवाहों वाली न्यूज को लेकर भी बात की है।
लव ने दिया एक्टर का हेल्थ अपडेट
 Luv gave the actor's health update
लव सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक ट्वीट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि मेरे पिता के स्वास्थ्य के संबंध में मैं यह साफ करना चाहता हूं कि कोई सर्जिकल प्रोसीजर नहीं हुआ है और किसी को भी अफवाहों वाली न्यूज पर विश्वास नहीं करना चाहिए। हम अपने पिता को उनके एनुअल चेकअप के लिए अस्पताल ले गए थे, क्योंकि उन्हें बहुत तेज बुखार था। सभी का धन्यवाद जिन्होंने उनको लेकर कंसर्न दिखाया।
पहले भी लव कर चुके हैं बात We have talked about love before
रविवार को भी लव सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी और उन्होंने उसमें लिखा था कि मैंने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला क्यों किया। मेरे खिलाफ झूठे आधार पर ऑनलाइन कैम्पियन चलाने से यह तथ्य नहीं बदलेगा कि मेरे लिए मेरा लिए सबसे पहले मेरा परिवार आता है।
Tags:    

Similar News

-->