बर्फबारी में प्यार, सोनाक्षी और जहीर की मस्ती का वीडियो वायरल

Update: 2025-07-09 14:57 GMT
मनोरंजन Entertainment : सोनाक्षी सिन्हा ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपना एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी मैचिंग पैंट और बूट के साथ काले रंग की जैकेट पहनी हुई है, जबकि उनके पति ने नीले रंग की पैंट के साथ नियॉन-हरे रंग की पफर जैकेट पहनी हुई है।
उनका यह शानदार वीडियो फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। इस मौके पर वे स्विट्जरलैंड की यात्रा पर गए और वहां की मस्ती भरी यादें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
उनकी मजेदार नोकझोंक और दोस्ती उनके रिश्ते की खासियत है। सोनाक्षी ने आज इंस्टा्गराम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बर्फीले पहाड़ों के बीच बाहें फैलाए खड़ी हैं। जहीर उन्हें गले लगाने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन सोनाक्षी मस्ती में उनसे बचने की कोशिश करती हैं। बाद में दोनों हंसते हुए गले मिलते हैं।
Tags:    

Similar News