जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 'बिग बॉस' फेम ऐक्‍ट्रेस और मॉडल लोपामुद्रा राउत(Lopamudra Raut) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्‍टिव रहती हैं। वह अक्‍सर फैंस के साथ अपनी तस्‍वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं। अब बिकिनी पहने बर्फिली वादियों में झूमते हुए उनका एक वीडियो सामने आया है।

जी हां, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली लोपामुद्रा राउत ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो साझा की है, जिसे देख उनके फैंस भी हैरानी जता रहे हैं। दरअसल, उनके द्वारा शेयर किए इस वीडियो में लोपामुद्रा ने पिंक बिकिनी के साथ सफेद जूते, पिंक सॉक्स और ग्रे कलर की टोपी पहन रखी है। हैरानी की बात यह है कि केवल बिकिनी में वह बर्फिली पहाड़ियों के बीच खुशी से झूमती दिख रही हैं। उन्होंने हाथों में कॉफी मग पकड़ा हुआ है बैकग्राउंड में चल रहे गाने की धुन पर वह थिरक रही हैं।

फायर इमोजीस बना कर लोग इस वीडियो को कोल्ड और हॉट का कॉम्बीनेशन बता रहे हैं। वीडियो देख एक यूजर का तो कहना है कि, बर्फ लोपामुद्रा के आगे पिघल जाएंगे। वाकई! इतनी सर्दी के बीच में लोपा जिस कूल अंदाज में पोज दे रही हैं, फैन्स उसके ही मुरीद हो गए हैं। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है, अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली लोपामुद्रा अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस के दिलों पर छूरियां चलाती हैं।
बताते चलें कि लोपा फैशन इंडस्ट्री की जानी मानी मॉडल हैं। उनके लाखों फैन्स हैं, जो उन्हें बहुत पसंद करते हैं। यही वजह है कि उनकी तस्वीरें और वीडियोज मिनटों में वायरल हो जाते हैं। मालूम हो कि, लोपामुद्रा 'बिग बॉस' के 10वें (Bigg Boss 10) सीजन में नजर आई थीं जहां से उन्‍होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। उनकी एंट्री घर में कॉमनर की तरह हुई थी।


Tags: