बिग बॉस 15 का हिस्सा रहे टीवी एक्टर करण कुंद्रा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रहे हैं कि किस तरह बिग बॉस हाउस से निकलने के बाद उन्होंने अपनी मनचाही चीजें एन्जॉय कीं। करण कुंद्रा का ये वीडियो उनके द्वारा किए गए इंस्टा लाइव सेशन का हिस्सा है जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह एक 5 स्टार होटल से निकलकर उन्होंने सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठकर ठंडी बीयर का मजा लिया।

बिग बॉस से निकल कर करण जी रहे जिंदगी
करण कुंद्रा ने बताया, 'मैं तीन बटर चिकन अभी तक खा चुका हूं। बिग बॉस के सेट से बाहर निकलकर मैंने और ओमी ने फुटपाथ पर बैठकर बीयर पी है। तो बड़ी फीलिंग आई। बड़ी फीलिंग आई। ठंडी बीयर निकली उसमें से।' इसी बीच किसी ने बीच में उन्हें टोककर उनके माता-पिता का जिक्र कर दिया जिस पर करण ने बड़ी सफाई से बात संभाली।
फुटपाथ पर बैठकर लिया बीयर का मजा
करण कुंद्रा ने अपने बाल संभालते हुए कहा कि पापा से सामने मैं थोड़ा सा ठीक से रहता हूं। इसलिए जब तक यहां पर मम्मी-पापा हैं तब तक मैं थोड़ा शरीफ बनने की कोशिश करूंगा। लेकिन जो फीलिंग आई बिग बॉस के घर से बाहर निकलकर, फुल फाइव स्टार से निकलकर जो मैंने सड़क पर बैठकर, फुटपाथ पर बैठकर.. मैंने और ओमी ने जो बीयर पी है। वो बहुत मजेदार थी
तेजस्वी के माता-पिता से की थी बात
मालूम हो कि करण कुंद्रा बिग बॉस हाउस में जब तेजस्वी के माता-पिता से मिले थे तब भी उन्होंने शराब का जिक्र कर दिया था और दोनों ने बातों-बातों में ये तक कह दिया कि बाहर निकलने के बाद दोनों खम्बा लेकर बैठेंगे। बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे के काफी करीब रहे हैं और दोनों ही फिनाले तक का सफर तय कर पाने में कामयाब रहे।
Tags: