‘दूर नहीं रह सकती’ कहकर छोड़ा Bigg Boss 20

Update: 2026-06-26 14:29 GMT

मनोरंजन: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री चारु असोपा ने सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘Bigg Boss 20’ का ऑफर ठुकरा दिया है। ‘मेरे अंगने में’ और ‘टशन-ए-इश्क’ जैसे सीरियल्स में अपनी पहचान बना चुकीं चारु इन दिनों मुंबई की चकाचौंध छोड़कर राजस्थान के बीकानेर में अपनी नई जिंदगी बिता रही हैं, जहां वह अपनी बेटी जियाना की अकेले परवरिश कर रही हैं।

हाल ही में चारु ने अपने व्लॉग के जरिए इस फैसले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले बिग बॉस टीम की ओर से कॉल आया था, लेकिन उन्होंने शो में जाने से साफ इनकार कर दिया। चारु ने कहा कि उनके इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह उनकी बेटी है, क्योंकि वह उससे लंबे समय तक दूर नहीं रह सकतीं। चारु ने भावुक होकर कहा, “मैंने अपनी लाइफ में जो भी बदलाव किए हैं, वो सिर्फ अपनी बेटी के लिए किए हैं। मैं उससे दूर नहीं रह सकती। अब मैं वही काम करना चाहती हूं, जिसमें मैं मां होने की जिम्मेदारी भी निभा सकूं और काम भी कर सकूं।”

उन्होंने यह भी बताया कि बिग बॉस जैसे शो में महीनों तक घर से दूर रहना उनके लिए संभव नहीं है, क्योंकि वह अपनी बेटी को अकेला छोड़कर नहीं जा सकतीं। इसी कारण उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया। चारु असोपा का अपने पति राजीव सेन से जून 2023 में तलाक हो चुका है। इसके बाद उन्होंने मुंबई में अकेले रहकर अपनी बेटी की परवरिश की। चारु ने बताया कि मुंबई में बिना किसी सपोर्ट के बच्चे को संभालना बेहद मुश्किल था, खासकर शूटिंग के दौरान।

इसी वजह से उन्होंने मुंबई छोड़कर बीकानेर में रहने का फैसला किया। अब वह वहां कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं और अपनी बेटी के साथ समय बिताकर संतुष्ट हैं। वह काम भी उसी समय करती हैं जब जियाना स्कूल जाती है या सो रही होती है। चारु का यह फैसला एक बार फिर चर्चा में है, जहां उन्होंने करियर से ज्यादा अपनी बेटी को प्राथमिकता दी है।

Tags:    

Similar News